Haryana Ration Card New List 2024 :

Haryana Ration Card New List 2024 : हरियाणा राशन कार्ड की नई लिस्ट जारी, यहां देखें लिस्ट में अपना नाम

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

हरियाणा राशन कार्ड की नई लिस्ट देखने के लिए हरियाणा सरकार खाद्य विभाग पोर्टल epds.haryanafood.gov.in पर विजिट कीजिए और सत्यापित कर लीजिए कि आपका नाम इस लाभार्थी सूची में आया है या नहीं। अधिकांश हरियाणा निवासियों को यह जानकारी नहीं है कि हरियाणा सरकार द्वारा नई राशन कार्ड लिस्ट देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है और बड़ी सहजता से यह जांच की जा सकती है कि किन आवेदकों का नाम हरियाणा राशन कार्ड नई लिस्ट में जारी हुआ है।

अगर आपको हरियाणा राशन कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है तो आपको तुरंत लाभार्थी सूची में नाम सर्च करने की आवश्यकता है ताकि यह जानकारी मिल सके कि आप इस योजना के हितग्राही है या नहीं। इस लेख में हरियाणा राशन कार्ड की नई लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें? इसकी पूरी जानकारी दी गई है। साथ ही हरियाणा खाद्य सुरक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक व हरियाणा राशन कार्ड जिलेवार सूची भी प्रदान की गई है।


Haryana Ration Card New List 2024

हरियाणा के जिन नागरिकों ने भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है उनकी नई सूची जारी कर दी गई है। हरियाणा सरकार द्वारा नई राशन कार्ड लिस्ट देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है जिससे राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले नागरिक अब घर बैठे जान सकते हैं कि उनका नाम Haryana Ration Card Beneficiary List में जारी हुआ है या नहीं। अब हरियाणा के निवासियों को घर बैठे आसानी से राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने की सुविधा उपलब्ध है, इसी के साथ अब घर बैठे राशन कार्ड डाउनलोड भी किया जा सकता है।

हम आपको बता दें कि हरियाणा सरकार खाद्य विभाग पोर्टल epds.haryanafood.gov.in पर जाकर हरियाणा राशन कार्ड सूची विलेज वाइज देखी जा सकती है और सत्यापित किया जा सकता है कि आवेदक का नाम लाभार्थी सूची में सूचीबद्ध है या नहीं। जिन हितग्राहियों का नाम हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2024 में आया है उन्हें राशन कार्ड के जरिए सरकारी दुकान से सस्ते दामों पर अनाज उपलब्ध करवाया जाएगा। इसलिए आपको Haryana Ration Card List 2024 की जांच कर लेनी चाहिए।

Haryana Ration Card List 2024 में नाम कैसे जोड़ें?

हरियाणा राशन कार्ड सूची में नाम जोड़ने के लिए आपको कुछ पात्रता मानदंड को सुनिश्चित करना होगा जिसका विवरण निम्नलिखित है –

  • हरियाणा सरकार द्वारा नियमित अंतराल के बाद पात्र परिवारों के लिए नई राशन कार्ड सूची जारी की जाती है, इसमें नाम जोड़ने के लिए पहले आपको योजना के तहत आवेदन करना होगा।
  • यदि आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन कर लिया है तो आपकी योग्यता के अनुसार आपका नाम इस सूची में जोड़ा जाएगा।
  • यदि आप चाहते हैं कि आपका नाम हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में जारी हो तो इसके लिए जरूरी है कि आप योजना की पात्रता/शर्तों को पूरा करें जिसके अनुसार आपके परिवार की वार्षिक आय 1,80,000 रुपए या उससे कम होनी चाहिए।
  • योग्यता के अनुसार हरियाणा सरकार द्वारा आपके लिए बीपीएल, एपीएल या अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया जाएगा।
  • हरियाणा राशन कार्ड सूची में उन आवेदकों के नाम जारी होंगे जिनकी उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होगी।

हरियाणा राशन कार्ड की नई लिस्ट कैसे देखें? (Haryana Ration Card New List)

यदि आप हरियाणा राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर चुके हैं तो यह सत्यापित करने के लिए कि आप इस योजना के लाभार्थी हैं या नहीं, Haryana Ration Card List 2024 में निम्न चरणों को फॉलो करके अपना नाम देख सकते है –

  • हरियाणा राशन कार्ड सूची में अपना नाम जांचने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट epds.haryanafood.gov.in पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलकर आने के बाद दिए गए “रिपोर्ट” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपको राज्य के सभी जिलों की सूची मिलेगी, इसमें अपने जिले का चयन करें।
  • चयन करने के बाद पूरे ब्लॉक की सूची मिलेगी, इसमें से अपने ब्लॉक का चयन कर लें।
  • ब्लॉक के बाद गांवों की सूची आएगी, इसमें अपने गांव का चयन कर लें।
  • गांव का चयन करने के बाद आपके सामने पूरे गांव की राशन कार्ड सूची प्रस्तुत हो जाएगी, आप इसमें अपना नाम जांच लें।

हरियाणा राशन कार्ड जिलेवार सूची यहाँ देखें

हरियाणा राज्य के जिन जिलों के राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है उनकी सूची नीचे दी जा रही है। आप अपने जिले का नाम यहां देख सकते हैं –

संख्याजिला
1महेंद्रगढ़
2करनाल
3अंबाला
4कुरुक्षेत्र
5भिवानी
6मेवात
7सोनीपत
8रोहतक
9चरखी दादरी
10पलवल
11फरीदाबाद
12पंचकुला
13फतेहाबाद
14पानीपत
15झज्जर
16जिंद
17गुड़गांव
18रेवाड़ी
19हिसार
20कैथल
21यमुनानगर
22सिरसा

Comments

SSC CHSL 2024

India Post 44228 GDS Result 2024:

Haryana Police Constable Recruitment 2024:-

Haryana Lado Lakshmi Yojna:-